बांका, फरवरी 24 -- बौंसी (बांका), निज संवाददाता। जय दादी सेवा समिति और मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले श्याम महोत्सव पर मंगलवार को धूमधाम से बौसी में खाटू वाले श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा और झांकी निकाली गई। सुबह 9 बजे मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का निशान लेकर रोड पर निकल पड़े। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सभी भक्तों को तिलक लगाया जा रहा था। उत्साहित भक्त रह- रहकर खाटू वाले नरेश की जय, शीश के दानी की जय का नारा बुलंद कर रहे थे। महिलाएं भी ट्रेडिशनल ड्रेस में हाथों में झंडा लिए श्याम भक्ति में झूम रही थीं। जगह-जगह भक्तों के लिए पानी-शर्बत आदि का प्रबंध किया गया था। श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। शोभा यात्रा राजवीर ह...