साहिबगंज, मार्च 10 -- साहिबगंज। श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से रंग रंगीला फाल्गुल मेला का आयोजन नौ मार्च रविवार से शुरू हुआ। होली व 48 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव पर उक्त आयोजन हो रहा है। मुख्य उत्सव शहर के पुरूषोतम गली स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन दिन यानी 11 मार्च तक चलेगा। श्री श्याम महोत्सव को लेकर रविवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालू भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य करते शोभा यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे दिन 10 मार्च सोमवार की शाम 07 बजे से अखंड ज्योत जागृत व रात्रि में भक्ति जागरण होगा। श्याम उत्सव के अंतिम दिन 11 मार्च की दोपहर तीन बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता के भजन गायक पारस बरारिया, राहुल गहरवार व सोनी अरोड़ा एवं मुंबई के भजन गायक मनीष भट्ठ आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.