बुलंदशहर, फरवरी 24 -- मंगलवार को नगर स्थित श्याम भोज मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, पविंदर सिंह, राजकुमार भुर्जी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...