मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगीलो फागुणोत्सव सह श्री श्याम गुणगान यात्रा रविवार को सूतापट्टी श्याम मंदिर से निकली। यात्रा जवाहरलाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए यात्रा रमना गुरुद्वारा पहुंची, जहां गुरुद्वारा प्रबंध समिति के गुरजीत सिंह साईं के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां से यात्रा राज राजेश्वरी मां दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां से यात्रा हरिसभा चौक, आमगोला, ओरिएंट क्लब, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी होते हुए उत्तम टिबरेवाल के घर पहुंची, जहां श्याम भक्तों पर फूलों की बारिश की गई। उसके बाद यात्रा श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व प्रभातफेरी संयोजक एवं मीडिया प्रभारी नवीन चाचान कर रहे थे। सोमवार की यात्रा बाबा गरीबनाथ धाम एवं गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर को जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...