पटना, फरवरी 22 -- श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत रविवार को ध्वजा निशान शोभायात्रा निकाली गई। बुद्धमार्ग से बहादुरपुर तक शोभायात्रा के दौरान जय श्री श्याम..., हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा..जैसे जयकारों से गुंजता रहा। इस दौरान खाटू श्याम भक्त उत्साह में नजर आए। शोभायात्रा का प्रत्येक चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। बुद्ध मार्ग स्थित श्री सत्यनारायण जी ट्रस्ट से शुरू हुई शोभायात्रा फूलों की बारिश के बीच कोतवाली, डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड चौराहा, पीरमुहानी, कदमकुआं, नाला रोड होते हुए न्यू बहादुरपुर स्थित श्याम मंदिर पहुंच संपन्न हो गयी। यहां श्याम भक्तों ने बाबा को निशान अर्पित करने के बाद दर्शन-पूजन किया। फिर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। रथ पर सजी बाबा की प्रतिमा के दर्शन कर शहरवासियों ने खुशहाली क...