बदायूं, दिसम्बर 8 -- नगर के मोहल्ला संख्या दो में रविवार रात श्याम प्रेमियों द्वारा संकीर्तन किया गया। देर रात तक चले इस संकीर्तन में श्रद्धालु झूमते रहे। शुरुआत बाबा के सुंदर दरबार की साज-सज्जा से हुई। भक्तों ने मिलकर बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। आरती के बाद भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत किए। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संकीर्तन में गौरव माथुर, रमेश चंद्र, सुशीला देवी, अनु, अमन गुप्ता, कौशल देवल, कमल देवल आदि श्याम भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...