बोकारो, फरवरी 2 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो बाजार में श्री श्याम महोत्सव का 30 जनवरी से आरंभ 33वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव में शनिवार को पूर्वाह्न में श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई और रात्रि में अग्रसेन भवन में श्याम बाबा का शृंगार कर अलौकिक दरबार सजाया गया। मारवाड़ी युवा मंच के आयोजन में और श्याम मित्र मंडल, मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेरमो शाखा के संयुक्त निवेदन में श्याम भक्तों द्वारा परंपरागत ढंग से खाटू श्याम की अखंड ज्योति रूप में विधिवत पूजा अर्चना की गई। फिर बाबा को छप्पन भोग व सवामणी भोग अर्पित किया गया। श्याम भक्तों ने श्याम दरबार में फूलों की होली खेलते हुए श्याम रंग में डूब गए। इस दौरान श्याम बाबा को समर्पित करते हुए कोलकाता की नृत्य नाटिका समूह ने प्रस्तुति से मन मोह लिया तो कानपुर की शर्मा सिस्टर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.