उन्नाव, नवम्बर 5 -- उन्नाव। जीआईसी मैदान में 13 दिवसीय उन्नाव महोत्सव के पांचवें दिन श्याम बाबा की शाम का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर किया। राजा राजस्थानी ने माता कामाख्या द्वारा दिए गए तीन बाणों का प्रसंग बताते हुए गाया तीन बाण धारी तुम्हरी महिमा निराली। वहीं 12 वर्षीय भजन गायिका देवी यशश्वी ने अपने निराले अंदाज में झूम-झूम कर राधिका गोरी से बिरज की छोरी से और करके इशारों बुलाई गई रे बरसाने की छोरी, सेठ बड़े तुम सवार मैं निर्धन कंगाल, तुम्हारे का सहारा रे हम हारे हारे गाकर हज़ारों की संख्या में दर्शकों को लगातार तालियां बजाने पर विवश कर दिया। अभय प्रताप ने मां दुर्गा का भजन गाकर सबको आनंदित किया। इस दौरान अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोज...