मेरठ, जनवरी 24 -- परीक्षितगढ़। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को सिद्धपीठ बाबा श्याम खाटू वाले के मंदिर पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इसके बाद नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया। गांधारी तालाब स्थित खाटू वाले श्याम बाबा के मंदिर पर वसंत पंचमी पर भजन पूजा-अर्चना के बाद नगर में निशान यात्रा निकाली गई। इसमें डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर धमाल मचाया। निशान यात्रा मंदिर से शुरू होकर भगतसिंह चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक, मवाना स्टैंड से होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न हुई। बाद में मंदिर में विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सूरज नोटियाल ने पूजा कराई। इस मौके पर दिनेश गर्ग, अन्नू गर्ग, दीपक राजवंशी, राजीव बंसल, विष्णुअवतार रूहेला, रूपिन बंसल, जितेन्द्र जिंदल, अभिषेक, ऋषभ, शौर्य, मोहित, वंदना गर्ग, पूनम रूहेला, दीपाली त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.