बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। भूमि विकास बैंक सहकारी समिति अध्यक्ष पद का मंगलवार को चुनाव हुआ। चुनाव कार्यक्रम के तहत हर्रैया शाखा और बस्ती सदर शाखा परिसर में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस चुनाव में भाजपा के बस्ती शाखा अधिकृत प्रत्याशी ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं शाखा हर्रैया से श्याम बहादुर सिंह ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में भाजपा के दोनों अधिकृत प्रत्याशियों को छोड़कर किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया। निर्वाचन नियमों के अनुसार दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए बधाई दी। हर्रैया और सदर ब्लॉक परिसर में मिठाई खिलाकर दोनों प्रत्याशियों को बधाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.