पाकुड़, नवम्बर 3 -- पाकुड़। जिला मुख्यालय में श्याम जयंती के अवसर पर शिव शीतला मंदिर प्रांगण से श्याम सेवा मंडल द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयंती के उपलक्ष्य में शिव शीतला मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। प्रमुख खाटू श्याम की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। इस अवसर पर नाना प्रकार के व्यंजन और पुष्प प्रभु को अर्पित किए गए। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिससे उत्सव का माहौल और भी मनमोहक हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर पहुंचे और भगवान के चरणों में अर्पित की। इस दौरान भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रभु के गी...