धनबाद, दिसम्बर 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। नए साल की शुरुआत श्याम के गुणगान से होगी। हीरापुर श्याम भक्त मंडल की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्याम गुणगान महोत्सव को आयोजन होने जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि अगामी आठ और नौ जनवररी 2026 को इस भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का यह लगातार 51 वां वर्ष है। बताया कि हीरापुर अग्रसेन भवन के पास दुर्गा मंदिर प्रांगण में विशाल पंडाल व मंच बनाया जाएगा। जहां श्याम बाबा का दिव्य दरबार सजेगा। अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग, श्याम रसोई और फूलों की होली के साथ अमृत भजनों की वर्षा महोत्सव का आकर्षक होगा। आठ को दादी जी का मंगलपाठ नौ को भजन संध्या : आयोजकों ने बताया कि दो दिवसिय कार्यक्रम के पहले दिन आठ जनवरी को सुबह 10.15 बजे से रानी सती दादी जी का मंगलपाठ होगा। जबकी दूसरे दिन नौ जनवरी शुक्र...