मोतिहारी, फरवरी 23 -- हरसिद्धि। राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा विस्फोट कांड में मटियारिया नन्हकार के मृतक श्याम कुमार की नानी की भी मौत सदमे से रविवार की शाम हो गई। उनकी पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया ढाब टोला निवासी स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी संकेसिया देवी(70) के रूप में हुई है। मृतका के नाती सह मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड सदस्य विश्राम कुमार ने बताया कि इस घटना को सुनकर वे छह दिन पूर्व यहां आई थी। घटना के सदमे के कारण घर में चूल्हा अब तक नहीं जला है। कुछ सामान खरीद कर बच्चे खा लेते थे, उसी में से वे भी खाती थीं। ज्यों ही उसने सुना कि मृतक श्याम का शव दस मिनट में आ जाएगा, वह बेहोश होकर गिर गयी व उसकी मौत हो गई। हरसिद्धि अंचल के प्रभारी अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी रामसेवक पासवान ने बताया कि उक्त महिला की मौत हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.