कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। बर्रा आठ आजाद पार्क में श्री हरि कृष्णा रासलीला सेवा समिति के आयोजित कृष्ण रासलीला में ब्रज की पावन धरती से आए कलाकारों ने भगवान कृष्ण और उनके ग्वालबालों की माखन चोरी और श्याम की सगाई की लीला का मंचन किया। प्रभु ने ब्रज गोपियों की मटकी तोड़कर माखन चुराया। समिति के प्रबंधक मनोज तिवारी ने राधा रानी की गोद भराई की। लीला का प्रारंभ मुख्य व्यवस्थापक दिनेश पाण्डेय और समिति के पदाधिकारियों ने प्रभु की आरती करके किया। इस अवसर पर दीपू द्विवेदी, पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा, शिवचंद पाल, महेश पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला और अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...