दरभंगा, दिसम्बर 15 -- मनीगाछी। प्रखंड के उजान सोनपुर मैदान पर सोमवार को यूसीसी के तत्वावधान में श्यामा विजन झंझारपुर बनाम मिलन स्पोर्ट्स, दरभंगा के बीच हुए टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में श्यामा विजन झंझारपुर ने छह विकेट से जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन गंगौली कनकपुर मुखिया शंकर कुमार मिश्र, उजान सरपंच नचारी मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। आयोजन समिति के पप्पू कुमार, रौशन मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्यामा विजन के विक्रम को दिया गया। अंपायर की भूमिका में राहुल भानू ने महती भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...