लातेहार, जुलाई 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में रविवार को भाजपाइयों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने अखंड भारत के लिए हमेशा आवाज़ को बुलंद करते रहे और भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण का बलिदान दे दिए थे। कार्यक्रम मे किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप यदुवंशी,जिला विशेष आमंत्रित सदस्य कन्हाई प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,महामंत्री मनोज प्रसाद, मण्डल सोशल मिडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, मह...