जहानाबाद, जून 23 -- कुर्था, एक संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुर्था मंडल में अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मुख्य उद्देश्य था कि देश के अंदर एक प्रधान, एक निशान और एक संविधान हो। इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज उन्हीं का देन है कि कश्मीर कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और एक निशान भी है। बलिदान दिवस को कुर्था मंडल के सभी बूथों पर मनाया गया। मौके पर जिला महामंत्री संगीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, मंडल महामंत्री संजय कुमार, विजय विद्यार्थी, विनय दरोगा, उमेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इंजिनियर मेराजुद्दीन अहमद, मंडल महामंत्री आशुतोष कुमार पांडे,...