मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री संत मंडल आश्रम गरीब दासी में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए अनुयायियों एवं साधु-संतो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें साधु-संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। समापन पर हरियाणा झज्जर छुडानी धाम के महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत स्वामी श्यामानंद महाराज गांव गांव में घूमकर अपने भक्तों के पास जाया करते थे। उनके दुख दर्दों को सुनते थे। सभा में संयोजक स्वामी विचारानंद उर्फ छोटू महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत स्वामी श्यामानंद महाराज ने जीवन भर समाज को दिशा देने का काम किया है। सभा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.