आगरा, जनवरी 27 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन हाइवे पर श्यामसर गांव के निकट अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को भी सौंपा। जिला प्रशासन के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पंचायत श्यामसर के अवागमन के लिए एक ही रास्ता है, गांव के बाहर से गुजर रहे निर्माणाधीन हाइवे की ओर से अब उस रास्ते को बंद किया जा रहा है, इससे इस मार्ग से ग्रामीणो का आवागमन बंद हो जाएगा। ग्रामीणों को सोरों, कासगंज तक पहुंचने के लिए एक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय व धन अधिक खर्च होगा। ग्रामीणों ने गांव पर अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है। साथ ही बताया है कि अंडर पास बनने से नगला सेड़ू, श्यामसर, रामनगर, मिलिकिनियां, नगला माधों, नगला विहारी, नगला...