हरिद्वार, जून 15 -- कांगड़ी, श्यामपुर, सजनपुर पीली, लालढांग और चिड़ियापुर बॉर्डर तक आज भी खेल गतिविधियों के लिए एक भी आरक्षित मैदान मौजूद नहीं है। मैदान के अभाव में खेलों में करियर बनाने की चाह रखने वाले गांव के युवक-युवतियां जंगल के बीच नहर पटरी, अस्पताल के लिए आरक्षित खाली पड़ी भूमि और पगडंडियों जैसी अस्थायी जगहों पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में बीते कुछ वर्षों में आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आवास और खेती के लिए भी जमीन की कमी महसूस हो रही है। ग्राम पंचायतों की सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जों के कारण खेल मैदान की संभावनाएं और भी सीमित हो गई हैं। हालांकि, संसाधनों की कमी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं ने हार नहीं मानी है। श्यामपुर की मनीषा चौहान वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं। पूजा कालूड़ा, आरती और वंशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.