कानपुर, जनवरी 5 -- चकेरी। श्यामनगर में रविवार देर शाम को ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्यामनगर के सी ब्लॉक निवासी 22 वर्षीय सोलू निषाद ऑटो चालक था। सोलू दो भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता तुलसी की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम सोलू शराब के नशे में घर लौटा और कमरे में चला गया। भाइयों के अनुसार पहले लगा कि वह थककर सो गया होगा। शाम तक दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ा गया। अजय कमरे में साड़ी के फंदा से लटका हुआ था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...