आगरा, अक्टूबर 9 -- ताजगंज श्मशान घाट में फावड़े से प्रहार कर हत्या करने वाले आरोपित को ताजगंज पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमे में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ कई साक्ष्य जुटाए हैं। शनिवार की रात शमशुद्दीन पर हमला बोला था। वह रविवार की सुबह गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला था। उसकी एक आंख बाहर निकल आई थी। जबड़ा टूटा हुआ था। इलाज के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया था। वह मूलत: ताजगंज स्थित दरगाह जलाल बुखारी का निवासी था। पिछले तीन साल से वह ताजगंज श्मशान घाट में रह रहा था। चिता लगाने का काम करता था। जीमखाना, छत्ता निवासी हिमांशु कुमार भी श्मशान घाट में चिता लगाने का काम करता था। उसकी शमशुद्दीन से तनातनी चलती थी। शराब को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.