बगहा, जनवरी 7 -- लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के मठिया में पुलिस ने श्मशान से 90 फीसदी जला महिला का शव पुलिस ने बुधवार को जब्त किया। महिला की मौत के बाद परिजन शव को जला रहे थे। इधर, मायके वालों ने हत्या कर शव जलाने की शिकायत पुलिस से की। महिला वार्ड-1 के मठिया के हरिलाल साह की पत्नी गीता देवी (40) थी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैरिया थाने के बलुआ रामपुरवा के पिता गणेश साह व भाई अशोक साह ने लौरिया थानाध्यक्ष से रमेश कुमार शर्मा से हत्या की शिकायत की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके सैंपल लिये हैं। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं बन रहा है। परिजनोंने बताया कि गीता की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उसे तीन पुत्री और दो पुत्र है। बड़ी पुत्री...