शामली, जनवरी 30 -- श्मशान घाट से मानव अस्थियां उठा ले जाने का आरोप लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चिता की राख बरामद हुई। गांव झाड़खेड़ी निवासी मिट्ठन सिंह का 28 जनवरी को निधन हो गया था, जिनका गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को परिवार के सदस्य श्मशान घाट पर अस्थियां एकत्र करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि कुछ अस्थियां गायब मिली। इसी को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मृतक के पुत्र गोपाल की ओर से गांव निवासी कुलसुम व अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.