आरा, मई 15 -- आरा। श्मशान विकास समिति की आम सभा 18 मई को आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए संगठन सचिव उमेश सिंह ने बताया कि आम सभा में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। इसका कार्यकाल पांच वर्षों को होगा। बैठक में महत्पूर्ण प्रस्ताव को पारित किया जाएगा और वार्षिक बजट भी पारित किया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिवक्ता विजेता विजय वर्धन और अधिवक्ता विनय किशोर सिंह को चयनित किया गया है। अध्यक्षता पुष्पेन्द्र सिंह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...