लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी के संभर खेड़ा, बाराविरवा में स्थित बहुत पुराने श्मशान स्थल की जमीन पर अज्ञात लोगों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से निर्माण को लेकर फीनिक्स चौकी पर पुलिस को तहरीर दी है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है। गुरुवार को निर्माण होता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ कर काम बंद करवाया। संभर खेड़ा निवासी शिकायतकर्ता अंगद वर्मा ने बताया कि श्मशान स्थल काफी पुराना है। वहां गांव के पूर्वजों की समाधियां बनी हुई हैं। वहां अज्ञात लोगों द्वारा कब्जे की नियत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस से की है। इस निर्माण को लेकर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.