लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग स्थित श्मशान में रविवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे के साथ हाथ पर चोट थी। जिससे खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जिसमें सफलता नहीं मिली। अंदेशा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9.30 बजे श्मशान में बिना कपड़ों के एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। छानबीन में पता चला कि युवक शमशान घाट के आस-पास घूमता था। उसकी पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...