गया, दिसम्बर 1 -- शहर के विष्णुपद श्मशान घाट पर इन दिनों लोगों को शव जलाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण जहां शवदाह होता है वहां एक साथ जितनी संख्या में दाह संस्कार होना चाहिए उससे अधिक शव यहां लाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले यहां 15 से 20 शव लाए जा रहे थे। तीन-चार दिनों से शवों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रतिदिन औसतन 30 से 35 या उससे भी अधिक शव लाए जा रहे हैं। नदी में नहीं जला सकते हैं शव यहां के डोम राजा गौरव कुमार ने बताया कि पहले अधिक शव आने पर शेड के अलावा नदी में भी दाह संस्कार लोग करते थे। लेकिन, अब मनाही हो जाने से शेड के अलावा कहीं भी शव नहीं जला सकते हैं। शेड ही इतना छोटा है कि आठ से दस शव एक साथ जलने के बाद जगह ही नहीं रहती है। ऐसे में शव अधिक आने पर परेशानी हो रही है। अभी प्रतिदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.