गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर। श्मशान घाट पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विश्रामालय का निर्माण शुरू हो गया है। सदर विधायक जैकिशन साहू की निधि से बन रही इस परियोजना का भूमि पूजन विधि-विधान से किया। यह विश्रामालय अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को गर्मी, सर्दी और बरसात में राहत देगा। विधायक जैकिशन साहू ने बताया कि निर्माण पर लगभग आठ लाख रुपये की लागत आएगी। उनके अनुसार, इस सुविधा से श्मशान घाट पर प्रतीक्षा करने वालों को न केवल आश्रय मिलेगा, बल्कि आरामदायक वातावरण भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में सपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...