बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- श्मशान घाट तक जाने के लिए मिलेगा दस फीट का रास्ता चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मोहल्ले के लोग विधायक रंधीर कुमार सोनी से मिले। श्मशान घाट जाने के रास्ते की घेराबंदी करने की शिकायत की। विधायक ने स्थल का निरीक्षण किया और जनहित को देखते हुए बीडीओ को दस फीट रास्ता छोड़ कर घेराबंदी कराने का निर्देश दिया। लोगों ने बताया कि प्रखंड कैंम्पस की घेराबंदी की जा रही है। इसके कारण श्मशान घाट जाने का रास्ता भी बंद हो जा रहा है। कई बार अधिकारियों से फरियाद लगायी है। लेकिन, कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। अब विधायक ने आश्वासन दिया है तो न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...