रुडकी, दिसम्बर 10 -- राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने हरचंदपुर पहुंचकर शमशान घाट की भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में वहां तीन लोगों के अवैध कब्जे पाए गए। टीम ने निशानदेही कर तीनों कब्जा धारकों को नोटिस तामील करा दिया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर कब्जे हटाकर भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई है। हरचंदपुर गांव निवासी नैन सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल और तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि हरचंदपुर चिड़ियापुर गांव का काफी बड़ा श्मशान घाट है, पर इसकी कुछ जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसमें कुछ जगह पर उन्होंने झोपड़ी, टीन शेड आदि डालकर अस्थाई निर्माण भी कर लिया है। कहा था कि इससे दोनों गांवों में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इसमें कार्रवाई की मांग की थी। उनकी शिकायत पर मंगलवार को राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.