मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरौल के सोन्धो अंधारी गाछी में श्मशान के रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। दाह संस्कार के लिए पहुंचे ग्रामीणों को रास्ते पर कब्जा करने वालों ने रोक दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने चौक पर ही शव का दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने समझाने पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस ने स्थिति संभाली और जांच का आश्वासन दिया। मांझी टोला निवासी गजेंद्र मांझी, जगदीश मांझी, राम मांझी, किशन मांझी, देवकी मांझी व अन्य ने पुलिस को बताया कि सोन्धो निवासी दहाउर मांझी की पत्नी झपसी देवी (90) का बुधवार की रात निधन हो गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सभी शव लेकर श्मशान जा रहे थे। श्मशान जानेवाले रास्ते पर कब्जा किए बैठे लोगों ने उन्हें रोका। इस...