हापुड़, अप्रैल 17 -- कोतवाली क्षेत्र में शिवगढ़ी के जंगल में श्मशान के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैयापुरी निवासी अंजू थी। वह 14 अप्रैल को घर से अचानक गायब हो गई थी, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। मृतका के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह घरों में काम कर किसी तरह अपना और अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। वहीं, पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में शिवगढ़ी के जंगल में मंगलवार सुबह श्मशान के पास महिला का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र शर्मा, थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.