हाथरस, जनवरी 2 -- हाथरस। हिन्दुस्तान के बोले हाथरस अभियान के तहत सासनी में विजयगढ मार्ग पर स्थित श्मशान में हो रही गंदगी और अव्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। जिसका असर हुआ और प्रशासन हरकत में आया। वहां हो रही गंदगी को सफाई कराकर झाड़ियों को हटाया गया। कस्बा में विजयगढ़ रोड़ पर स्थित श्मशान स्थल लम्बे समय से बदहाल स्थिति में था। स्थानीय लोग लम्बे वक्त से इसके सही रखरखाव, बाउंड्रवॉल और सफाई कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। वहां पर मृत लोगो को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने वाले परिजन वहां हो रही गंदगी को खुद साफ करते उसके बाद मृतक के शव को जलाते हैं। बाउंड्री वॉल नहीं होने से वहां अतिक्रमण की खबरें भी आती रहती हैं। नगर पंचायत के पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष की तरफ से वहां कुछ काम कराया गया, लेकिन वर्तमान चेयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.