साहिबगंज, दिसम्बर 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट सार्वजनिक संस्थान काली पूजा समिति द्वारा शुक्रवार को 501 कन्याओं के साथ भक्त कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मॉडल, भाजपा नेता पंकज घोष, समाज सेवि किशन बर्मन, भूदेव कुमार, अर्जुन कुमार, संतोष यादव शामिल हुए। कमेटी के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथियों को चुनरी उढ़ाकर सम्मानित किया गया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से गाजे बाजे, डीजे के साथ मलका बाबा थान, शरन पार्क,होते हुए नया बाजार मोड़ तक वहां से पुनः आपस होते हुए मुख्य बाजार, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, तक जाकर आपस फेरी घाट उत्तर वाहिनी गंगा में पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल भरकर मंदिर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान जय मां काली की जय कारे से यात्रा गूंज उठा। ...