प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 22 -- लालगंज। स्थानीय कोतवाली के पूरे केवल (असरही) निवासी आशिया बानो पत्नी मो़ शाहरूख ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात जून 2020 में उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद दहेज की मांग को लेकर शौहर, देवर, सास, ससुर, ननद, जेठानी प्रताड़ित करने लगे। शौहर दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरा विवाह करने की धमकी देते हैं। 21 दिसंबर को सुबह आरोपियों ने पीड़िता से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.