मऊ, जून 9 -- मऊ। शौर्य सैनिक संगठन के नए जिला इकाई का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया, जिसमें मुन्ना यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन के कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव ने कहा संगठन देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए काम करेगा। उन्होंने बताया कि मऊ के पूर्व सैनिकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शहीद परिवारों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। संगठन पूर्व सैनिकों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम करेगा। शहीद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता दी जाएगी। सैनिकों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.