लोहरदगा, दिसम्बर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सात दिसंबर को होनेवाल शौर्य संचलन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को लोहरदगा के कुडू और भंडरा प्रखंड में शौर्य सभा की। ज़िला मंत्री रंजीत साहू, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, सह संयोजक प्रद्युमन पाठक, संगठन मंत्री कार्तिक और प्रान्त मार्गदर्शक मंडल के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी की मौजूदगी में हुई सभा में सनातन समाज के लोगों खासकर युवाओं से अपील की गई कि शौर्य संचलन में बड़ी भागीदारी करें। लोगों ने आश्वस्त किया कि सैकड़ों की संख्या में वे शामिल होंगे तथा सनातन धर्म को व्यापक और मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रम्हचारी ने कहा कि शौर्य संचलन में युवा अपनी बड़ी भागीदारी करें। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल दोनों ही अनुसांगिक इकाई हैं तथा इ...