पीलीभीत, मई 27 -- भारतीय सेना के सम्मान में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप की अगुवाई में भाजपाइयों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा ब्लॉक प्रमुख कार्यालय से हाईवे से होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए ब्लॉक परिसर ब्लॉक प्रमुख कार्यालय तक गयी। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये गए। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने के भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा गया। परविंदर सिंह, जरनैल, हरपाल सिंह, राम प्रसाद वर्मा ,महेंद्र सिंह गंगवार, ईश्वरी प्रसाद ,ओम प्रकाश राठौर, मंडल संयोजक धर्मवीर प्रजापति सोमपाल कश्यप आशीष गुप्ता, मनोज कुमार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...