हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। धर्मजागरण समन्वय द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर संगीतमयी हनुमान चालीसा के 11 पाठ का घंटाघर पर किया गया। भजन गायक कन्हैया प्रेम हाथरसी ने अपनी मधुर वांणी से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जयकिशोर व नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। भजन गायक कन्हैया प्रेम हाथरसी ने संगीत की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा के मध्य में भजनों का संगम ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जय श्री राम जय बजरंगबली के जयघोषों के साथ देर सायं तक चलता रहा।पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने कार्यक्रम में पहुँच कर पूजा अर्चना की एवँ हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुरक्षा की कमान कोतवाली सदर प्रभारी सतेंद्र राघव ने संभाल रखी। आयोजक टीम ने अतिथियों का ...