कानपुर, दिसम्बर 6 -- भाजपा के शौर्य दिवस औऱ टीजीटी भर्ती परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन पर अलर्ट किया। इसके तहत सुरक्षा परखने को जीआऱपी, आरपीएफ औऱ रेलवे अफसर खोजी कुत्ते के साथ ट्रेनों के कूपे खंगाले। इसके साथ ही प्लेटफार्मों से लेकर पार्किंग औऱ सरकुलेटिंग एरिया में खोजी कुत्ता लेकर घूमे। एकाएक चेकिंग से यात्री भी अचंभे में रहे। शनिवार को दिन में 11 बजे जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह,जीआऱपी प्रभारी एसएन पाटीदार,वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी अपनी टीमों संग सिटी साइड गए। पार्सल औऱ बुकिंग घर जाकर व्यवस्थाएं परखीं। सामान लेकर पहुंचे यात्रियों से पूछताछ की। स्टेशन के वेंडरों से कहा कि कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। इसके साथ ही पार्किंग ठेकेदार को हिदायत दी कि 24 घंटे से अधिक समय को ...