अमरोहा, दिसम्बर 6 -- विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल इकाई ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। नगर स्थित श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के भजन गाए। नगर मंत्री अमित शर्मा व संयोजक राहुल हिन्दुस्तानी ने कहा कि शौर्य दिवस हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष और संकल्प की याद दिलाता है। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अनिल शर्मा, नन्हे सिंह सैनी, कविता सैनी, शिवम त्यागी, दामोदर शर्मा, वरुण, काव्य चंद्रा, रजनीकांत आर्य, कोमल, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...