विकासनगर, मई 25 -- सहसपुर के भाऊवाला में भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर में भाऊवाला चौक से शुरू हुई रैली राजावाला होते हुए वापस भाऊवाला चौक पर समाप्त हुई। रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर सेना के सम्मान में जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया था। इस तिरंगा यात्रा में हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। लोगों में सेना के पराक्रम को लेकर गर्व और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश साफ झलक रहा था। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.