अमरोहा, मई 22 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा शशि जैन ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा रामाशीष पुरम से अहिंसा पथ तक निकाली गई। नेतृत्व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा ऊषा व उपाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनीता सैनी, जिला मंत्री आशा आर्य, अर्चना ओलख, ममता चांदना, सरला अरोड़ा, अलका मदान, शिम्मी, ममता कपूर, वीना अरोड़ा, पूनम वर्मा, स्वाति मेहंदीरत्ता, नीरू अरोड़ा, ऊषा चांदना, सुनीता, पूनम सैनी, सविता वर्मा, मेघा, भावना, ममता सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...