देहरादून, फरवरी 14 -- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने वीर शहीदों की शौर्य गाथा को याद कर पुष्प चक्र अर्पित किए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खोया था, जिसकी पीड़ा आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में जीवित है। देश अपने वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत की सैन्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.