आगरा, फरवरी 6 -- भगवान नेमिनाथ की जन्म कल्याणक भूमि शौरीपुर में उनके मोक्ष कल्याणक स्थल गिरनार पर्वत का 41 फीट ऊंचा मॉडल बन कर तैयार हो गया है। श्री शौरीपुर श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष सुष्मिता जैन ने बताया कि जूनागढ़ के गिरनार पर्वत पर भगवान नेमिनाथ के तीन कल्याण दीक्षा, ज्ञान और मोक्ष हुए थे। शौरीपुर में भगवान नेमिनाथ मंदिर के पार्श्व में 41 फीट ऊंचा गिरनार पर्वत का मॉडल तैयार किया गया है। शुक्रवार को भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा, शंकेश्वर दादा एवं अंबिका देवी की चरण पादुका गुजरात के मेहसाना से शौरीपुर लाई गईं हैं। शुक्रवार को मंगल प्रवेश के साथ प्रतिमा और चरण पादुका विराजमान की गई। प्राण प्रतिष्ठा 11 फरवरी को होगी। शुक्रवार को किरण भाई, नितेश जैन, मोतीलाल जैन, बाबूलाल, प्रकाश भाई, विपुल भाई, समुद्र जैन आदि शौरीपुर पहुंच कर विभिन्न वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.