हाजीपुर, मार्च 18 -- चेहराकलां, संसू। कटहरा थाने की पुलिस ने मोहम्मदपुर टूरी गांव निवासी रौशन कुमार सिंह की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया है। मामले में केस अनुसंधानकर्ता पुअनि सुनील कुमार ने बताया कि गोरौल सहायक थाना कटहरा कांड संख्या 368/23 की वह अप्राथमिकी आरोपी थी। पूनम देवी रौशन कुमार सिंह की पहली पत्नी है। वर्ष 2023 के अगस्त में दूसरी पत्नी नितू की हत्या का केस दर्ज हुआ था। दोनों से रौशन प्रेम विवाह कर रख रहा था। मृतका नीतू की मां सह सलेमपुर डूमरिया गांव के सुनील राय की पत्नी उषा देवी के बयान पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया था। जिसमें उपहार स्वरूप 10 लाख रुपए का सामान देने के बावजूद दहेज में पांच लाख रुपए और देने की मांग रखी गई थी। नहीं दे सकने पर नीतू की हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.