चाईबासा, मई 20 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जैंतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर पट्टाजैंत में सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पट्टाजैंत निवासी जुरिया पिंगुवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जुरिया सुबह शौच के लिए सड़क पार कर तालाब की ओर गया था। शौच के बाद जब वह वापस घर लौट रहा था, उसी दौरान जैंतगढ़ से हाटगम्हरिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक को देख पहचान की : ग्रामीणों ने जब देखा तो युवक की पहचान हुई। ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को बताया व जगन्नाथपुर थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ली व पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.