बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- शौच गयी महिला से दुष्कर्म, 3 पर हुई प्राथमिकी 2 की गिरफ्तारी, अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम शौच के लिए घर से बाहर गयी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता ने करायपरसुराय थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में महिला ने बताया है कि घटना के दौरान आरोपितों ने उसके साथ जबरन गलत काम किया और विरोध करने पर धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीसरे आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सीय पर...