फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर से शौच को गयी एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। वह खेतों में पड़ी मिली। किशोरी के बताये अनुसार इसमें रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फतेहगढ़ कोतवाली के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को करीब 8 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच करने गयी थी तभी राजवीर ने बेटी को पकड़ लिया। मुंह दबाकर खेतों में ले गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ की जब उसने शोर मचाया तभी राजवीर ने उसके साथ मारपीट की। उसने बेटी के साथ रेप किया। जब हम लोगों को जानकारी हुयी तो बेटी की तलाश की। बेटी खेतों में पड़ी मिली। फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में एक गांव के रहने वाले राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.